{"_id":"9f8eb9b6-d854-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"high-alert-in-up-on-electricity-shortage","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाई अलर्ट, तबाही के बाद बिजली पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाई अलर्ट, तबाही के बाद बिजली पर खतरा
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में हुई तबाही का असर यूपी दिल्ली को भी झेलना होगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली उत्पादन में गिरावट आने से यहां बिजली संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में ग्रिड बचाने के लिए ट्रांसमिशन डिपार्टमेंट सक्रिय हो गया है।
हिमाचल प्रदेश से 55 फीसदी विद्युत उत्पादन घट गया है। उत्तराखंड के ज्यादातर विद्युत उत्पादन केन्द्र बंद कर दिए गए हैं।
पानी में सिल्ट आने से भी कई जगह पावर स्टेशनों को बंद करना पड़ा। इससे विद्युत उत्पादन में भारी गिरावट आई है।
वेस्ट यूपी का पावर ग्रिड जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली आदि प्रदेशों को मिलाकर बनता है। विद्युत उत्पादन घटने से इन प्रदेशों में भयंकर विद्युत संकट पैदा होने की आशंका है।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन सूत्रों के अनुसार वेस्ट यूपी में 16 घंटे तक की बिजली कटौती करनी पड़ सकती है। ग्रिड को बचाने के लिए कटौती करना ही एक मात्र विकल्प होगा।