फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Well not so bike on Holly Dudhain

होली पर बाइक दौड़ाईं तो खैर नहीं

Tue, 15 Mar 2016 12:00 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। होली पर इस बार बाइक दौड़ाना आपको भारी पड़ सकता है। पुलिस ने त्योहार पर बाइकर्स पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। अगर किसी ने त्योहार पर बाइक दौड़ाई तो बाइक सीज कर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक होली पर लोग तेजी से बाइक दौड़ाते हैं। कई नशे में फर्राटा भरते हैं। ऐसे में सड़क हादसों की आशंका ज्यादा रहती है। कई बार बाइक सवार बुजुर्ग लोगों और महिलाओं से टकरा जाते हैं। इसमें बाइक सवार से ज्यादा चोट दूसरों को आती है और कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। त्योहार पर लोगों को हादसों से बचाने के लिए इस बार बाइक दौड़ाने पर प्रतिबंध होगा। 
विज्ञापन

सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक त्योहार पर सरकारी और निजी संस्थान बंद रहते हैं। बाजार में दुकाने भी नहीं खुलती। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों से किसी विपरीत परिस्थिति में ही निकलते हैं। त्योहार पर केवल मरीज और उसके तीमारदार को ही बाइक ले जाने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड़दंगियों को चिह्नित करेगी पुलिस
होली को लेकर जारी दिशा-निर्देश में डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई गई है। शराब की दुकानें बंद रहेंगी इसलिए ठेकों के बाहर जमा होने वाली भीड़ को पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी। होली पर शांति बनाए रखने के लिए पीएसी भी पुलिस के साथ रहेगी। होलिका दहन के स्थलों और रथयात्रा के मार्गों के स्थान का मुआयना किया जा रहा है। हर थाने से 50 हुड़दंगियों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर थाने पर 50 लोगों की एक टीम बनाई जा रही है जो पुलिस की मदद को तैयार रहेगी। 


बिना मर्जी के रंग मत लगाना
अगर होली पर आपने किसी की बिना मर्जी के उस पर रंग डाला और पुलिस तक यह शिकायत पहुंची तो भी कार्रवाई तय मानिए। होली को लेकर रविवार को जिले के कई थानों में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें शहर और कस्बों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया कि होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed