{"_id":"56ddc8484f1c1b6a248b456e","slug":"marriage-break-due-to-more-drowery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे से ज्यादा दहेज मिलने पर तोड़ दी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे से ज्यादा दहेज मिलने पर तोड़ दी शादी
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : फाइल फाेटाे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव पत्ती गढ़ी के युवक समेत सात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अलीगढ़ के चांदपुर, अकबराबाद की लड़की के पिता ने लड़के वालों पर 11 मार्च को होने वाली शादी से चंद रोज पहले दहेज की रकम को दो गुना करने का आरोप लगाया है।
लड़की वालों का कहना है कि लड़के के पिता ने उसका रिश्ता ज्यादा दहेज मिलने पर दूसरी जगह तय कर दिया और पहले से तय रिश्ते को तोड़ दिया है। लड़की के पिता का कहना है कि शादी नहीं होने पर उनके सम्मान को ठेस पहुंचेगी। उनका पूरा परिवार में सदमे में है और आत्महत्या भी कर सकता है।
लड़की के पिता रमेशपाल पुत्र भेद सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि रिश्ता तय होने के बाद लड़के वालों को 51 हजार रुपये सामान खरीदने और 2500 रुपये भेंट के तौर पर दिए गए थे। शादी की तारीख 11 मार्च तय हुई थी।
विज्ञापन
रिश्ता पक्का होने के बाद उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों को इस बारे में बता दिया और कार्ड भी बंटवा दिए। लड़के वालों के यहां पीली चिट्ठी भी जा चुकी है। लड़के विनोद के अरनिया, बुलंदशहर निवासी फूफा श्यामवीर सिंह ने शादी से हफ्तेभर पहले दहेज की रकम बढ़ाने को कहा।
उन्होंने कहा कि दूसरी लड़की वाला इससे दो गुना रकम देने को तैयार है। चंदपा कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि लड़की के पिता की शिकायत पर लड़का विनोद, उसके पिता बलवीर सिंह, ताऊ चरन सिंह, फूफा श्यामवीर सिंह, मां, भाई, बहन और बुआ के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई है।