{"_id":"56e45fb64f1c1bbe758b4568","slug":"exams-and-returning-student-killed-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
मथुरा रोड पर हादसे में छात्र की मौत के बाद जिला अस्पताल में उसके शव के पास लगी परिजनों और अन्य लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मथुरा रोड पर सुंदरबाग के पास टेंपो से टकराने के बाद बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वह इंटर की परीक्षा देकर लौट रहा था। हादसे में बाइक पर सवार मृतक के फुफेरे भाई और टेंपो मे सवार कलेक्ट्रेट के चौकीदार को भी चोट आई है। छात्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में देर रात तक परिजनों का करुण-क्रंदन गूंजता रहा।
भूपेंद्र(21) पुत्र हरीशंकर मूल रूप से दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का रहने वाला था। वह इंटर की परीक्षा देने के लिए अपने फूफा डालचंद्र निवासी जलेसर रोड नई बस्ती के यहां आया हुआ था। शनिवार को फुफेरे भाई धीरज(15) को साथ लेकर वह परीक्षा देने गया था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि भूपेंद्र की बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। सामने से आते टेंपो को देख वह हड़बड़ा गया। जबर्दस्त टक्कर के बाद टेंपो असंतुलित होकर पलट गया और भूपेंद्र टेंपो के नीचे दब गया। आसपास लोगों ने बड़ी मुश्किल से भूपेंद्र को टेंपो से बाहर निकाला। एंबुलेंस से भूपेंद्र के साथ धीरज और चौकीदार मोहम्मद हुसैन को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। धीरज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं चौकीदार के परिजन उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में ले गए। थाना हाथरस गेट के एसएसआई एमएस भाटी का कहना है कि टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक मौके से भाग जाने में कामयाब रहा है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।