फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   By three o'clock the night the fire was extinguished

रात तीन बजे तक बुझ सकी आग 

Sat, 12 Mar 2016 12:17 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
By three o'clock the night the fire was extinguished
जेसीबी से जली हुई रूई हटवाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। मथुरा रोड पर सुंदर बाग के सामने रुई की फैक्ट्री कृष्णा इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग कई घंटे तक दमकलों की मशक्कत के बाद देर रात बुझ सकी। रात करीब तीन बजे फायर फाइटिंग टीम को आग बुझाने में कामयाबी मिल सकी। आग बुझने के बाद अगले दिन दोपहर तक फैक्ट्री से धुआं निकलता देखा गया। 
विज्ञापन

अगिभनकांड के बाद कारखानाें में आग से बचाव के उपायों पर सवाल खड़ा हो गया है। कारखाने में अगिभनशमन उपकरण लगे थे या नहीं, इसका पता किया जा रहा है। मालूम हो कि शॉर्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री में गुरुवार रात भीषण आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए जिलेभर से दमकलों को बुलाया गया था। सादाबाद से आने वाली एक दमकल बढ़ार चौराहे पर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया था। शुक्रवार को इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई थी। अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह ने बताया कि चालक प्रहलाद सिंह की स्थिति गंभीर है। उनके शरीर में कई जगह फ्रेक्चर हुए हैं, जिनका ऑपरेशन कराया जाएगा। जबकि बाकी चार कर्मचारियों को संभवतया शनिवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को रात करीब तीन बजे आग बुझा ली गई थी। फैक्ट्री स्वामी की हालत खराब होने की वजह से फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। जल्द ही नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed