फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Apatron ration list of names, characters disappear

राशन की सूची में अपात्रों के नाम, पात्र गायब

Sat, 12 Mar 2016 12:17 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Apatron ration list of names, characters disappear
राशन की दुकान पर लगी सूची को देखते उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। खाद्य सुरक्षा कानून लागू होने के बाद प्रशासन द्वारा तैयार की गई सूची में जरूरतमंदों की अनदेखी की गई है, जबकि गैर जरूरतमंदों के नाम प्राथमिकता से शामिल कर लिए गए हैं। पात्रों के नाम सूची से गायब होने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ता गड़बड़ियां दूर कराने के लिए राशन डीलरों के यहां चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही। 
विज्ञापन


राशन डीलरों के यहां लगी सूची में उपभोक्ताओं के नाम ठीक नहीं है। सूची में नाम, जाति, माता-पिता, पता के नाम गलत हैं। उपभोक्ताओं की मानें तो राशन डीलरों के यहां सूची में धनाढ्यों के तो नाम हैं, लेकिन बेरोजगार और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले लोगों के नाम ही सूची से गायब कर दिए गए हैं। जिन लोगों के नाम राशन डीलरों के यहां सूची में नहीं हैं, वह उन उपभोक्ताओं को यही दिलासा दे रहे हैं कि अगले माह दूसरी सूची जारी होगी, उसमें उनका नाम आ सकता है। राशन की सूची से नाम गायब होने से उपभोक्ता परेशान हैं। फिलहाल सूची में निकल रही गड़बड़ियों ने हजारों कार्डधारकों को राशन-पानी से वंचित कर रखा है। उपभोक्ता इसके लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। डीलर से लेकर अधिकारियों तक के यहां गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल रहा। सभी जगहों से सिवाय आश्वासन के कुछ हासिल नहीं हो रहा।  
विज्ञापन


बोले उपभोक्ता--
- बेरोजगार हूं। कोई ढंग का काम भी नहीं है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा हूं। राशन की सूची से नाम गायब हो गया है। पैसे वालों के नाम सूची में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- फहीम, गली कौजड़ान। 
- राशन की सूची से नाम गायब हो गया है। राशन डीलर ने कहा है कि नाम नहीं है तो राशन नहीं मिलेगा। फेरी लगाता हूं, फिर भी सूची से नाम गायब हो गया है।  
- त्रिलोकी नाथ, इगलास अड्डा। 
- महिला मुखिया के नाम से अब नए राशन बने हैं। मां नहीं हैं, इसलिए अपने नाम से राशन बनवाया था। पिता मजदूरी करते हैं। हमारा भी नाम सूची से गायब कर दिया है। 

- अर्चना वर्मा, गली बख्तावर। 

अपात्रों के नाम सूची में से हटाने के लिए सर्वे का काम चल रहा है। यह समस्या पूरे प्रदेश में हैं। कार्डधारक विभागीय कार्यालय में आकर अपना ब्योरा सही करा सकते हैं।
-सुनील सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed