फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   harshit srivastava of lucknow become topper in up board

यूपी बोर्ड रिजल्ट: लखनऊ के हर्षित ने मारी बाजी

Wed, 05 Jun 2013 05:20 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
harshit srivastava of lucknow become topper in up board

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बुधवार को जारी यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजों में राजधानी लखनऊ के हर्षित श्रीवास्तव ने बाजी मारी है।

विज्ञापन


एसकेडी एकेडमी के इस छात्र ने 96.80 फीसदी अंकों के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है। हर्षित ने अभावों का तिलिस्म तोड़ सफलता का इतिहास रचा है।
विज्ञापन


वर्ष 2009 में पिता सुनील श्रीवास्तव के गुजरने के बाद परिवार के इकलौते सहारा हर्षित को अपनी मां की उम्मीदों पर खरा उतरने पर बेहद खुशी है।

तीन साल पहले छूट गया पिता का साथ
राजाजीपुरम में रहने वाले हर्षित श्रीवास्तव के पिता सुनील श्रीवास्तव की मृत्यु 2009 में एक हादसे में हो गई थी। वह निजी संस्थान में नौकरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता सुनील श्रीवास्तव की मृत्यु के बाद मां रश्मि श्रीवास्तव ने घर की कमान संभाली। वह एक निजी स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं।

कोचिंग पर निर्भर नहीं रहा
हर्षित कहते हैं कि वह रिजल्ट से बहुत खुश हैं। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। बकौल हर्षित, वह कभी कोचिंग पर निर्भर नहीं रहा। निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक, आठ से नौ घंटे तक सेल्फ स्टडी की।

वैज्ञानिक बनने की तमन्ना
स्कूल में शिक्षकों का अच्छा सहयोग मिला और घर पर नियमित पढ़ाई ने सफलता दिलाई। हर्षित वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। लेकिन, पहले बीटेक करके इंजीनियर बनने की तमन्ना है। जेईई (मेन) और यूपी एसईई में बेहतर नतीजे न सामने आने के चलते हर्षित ने एक साल रुककर तैयारी करने का फैसला किया है।

हर्षित कहते हैं कि सफलता की इस राह में उसकी बड़ी बहन प्रतीक्षा ने एक दोस्त की तरह साथ दिया। हर मुश्किल समय में राह दिखाई। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां, बहन और शिक्षकों को देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed