{"_id":"56e70c024f1c1bd14a8b4aee","slug":"two-days-later-in-the-open-banks-drew-crowds","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद खुली बैंकों में रही भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद खुली बैंकों में रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बैंक में लाइन में लगे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंकें खुली तो खासी भीड़ रही। बैंकों मेें लंबी कतारें रहीं। खास तौर से ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में सबसे ज्यादा भीड़ रही। दरअसल दो दिनों के अवकाश के पहले दो दिनों तक ग्रामीण बैंकों में हड़ताल रही थी। ग्रामीण बैंक की करोड़ों की चेकों की क्लीयरिंग को लेकर टेंशन रही।
विज्ञापन
चार दिन बाद सोमवार को जब ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त खुली तो भारी भीड़ से ग्राहकों को पसीना छूट गया। कई बैंक कर्मचारी काम के प्रेशर से हांफ उठे। इन चार दिनों में जहां ग्रामीण बैंक का ही करीब 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा तो अन्य बैंकों का भी दो दिनों के अवकाश से 100 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के मुख्य प्रबंधक राकेश चंद्रा ने बताया कि अवकाश के बाद बैंकों के खुलने पर भीड़ ज्यादा होना स्वाभाविक है फिर भी सभी काम काज ठीक से निपटाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही ई कार्नर सेवा शुरू हो रहा है जिसके बाद ग्राहकों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन