{"_id":"56e70e824f1c1bdc108b4722","slug":"sparrow-protection-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरैया के संरक्षण ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरैया के संरक्षण ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
शपथ लेती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। आंगन की शान गौरैया के संरक्षण के लिए सोमवार को जिले भर के शैक्षणिक संस्थानों में संकल्प लिया गया। आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने की भी प्रतिज्ञा ली।
विज्ञापन
जीडीसी में हुए कार्यक्रम में समन्वयक मीना श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण में उपस्थित जीव जंतु व वनस्पति सभी एक दूसरे की आवश्यकताओं के पूरक हैं।
पेड़ पौधों एवं जीव जंतुओं के बीच सामंजस्य बनाए रखने के लिए बायोडाइवर्सिटी को संरक्षित करना अति आवश्यक है। किसी भी जीव या पेड़ पौधे का विलुप्त होना प्रकृति के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसलिए प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए संसाधनों का अति दोहन रोकना होगा व अपने क्रियाकलापों को नियंत्रित करना होगा।
विज्ञापन
डा. शरद कुमार वैश्य ने चिपको आंदोलन का उदाहरण देते हुए वृक्षों के संरक्षण का आह्वान किया। गढ़वाल जिले में चिपको आंदोलन नारा था। प्राचार्य रामकुमार मिश्र, राजेश कुमार सोनकर, अमित कुमार यादव, तारकेश्वर मिश्र, सुरेंद्र प्रताप, ओम प्रकाश, पवन चौहान, अजीत आनंद आदि मौजूद रहे। उधर, राजकीय इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज में गौरैया संरक्षण को लेकर शपथ ली गई। जिसमें प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन