{"_id":"56e1c72c4f1c1bdf478b4568","slug":"13-injured-in-road-accidents-including-two-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो सिपाही समेत 13 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो सिपाही समेत 13 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो सिपाही समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेनीगंज कोतवाली में तैनात सिपाही राम नाथ यादव (46) और आलोक (26) गुरुवार की देर शाम काला आम के पास गश्त के दौरान सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
इधर, बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर के पास पिकप ने बाइक का टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बघौली थाना क्षेत्र के पेंउदी निवासी राज पाल (30), उसकी मां तारावती (45), सुनीता (30) पत्नी राज कुमार और जाह्नवी (10) पुत्री राम सनेही घायल हो गईं। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के विषय मेें सोहन लाल ने बताया कि वह पड़ोस के गांव सहलपुर में बारात में शामिल होने गए थे। वहां पर बारात निकासी के बाद उनका पुत्र उन लोगों को गांव छोड़ने जा रहा था। इसी बीच पिकप ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
उधर, अलग-अलग हादसों में अज्ञात वाहनों की टक्कर से कई लोग घायल हो गए। घायलों में पाली थाना क्षेत्र के कुसैली निवासी ओमकार (70), टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली निवासी राम श्री (45) पत्नी हरिश्चंद्र, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के लगवाई निवासी केसरी लाल (41), मल्लावां के पुरनपुर निवासी मनोज (25), टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम परसा निवासी श्यामू (22), सुरसा थाना क्षेत्र के केहरमऊ निवासी तेजपाल की पुत्री रुची (7) और पुत्र अंशुल (12) और शहर कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा थोक निवासी शांती देवी (60) पत्नी ओमहरी हैं। उनको जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन