{"_id":"56ddd9274f1c1b4f268b45c1","slug":"welcomed-the-newly-elected-mlc","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित एमएलसी का स्वागत किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित एमएलसी का स्वागत किया
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के रेशम मंत्री महबूब अली सोमवार की शाम को अपने नवनिर्वाचित एमएलसी बेटे परवेज अली का दिल्ली जाते वक्त गढ़ के अल्लाबख्शपुर गांव के पास स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होकर रेशम मंत्री ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों के चलते उनके बेटे परवेज अली को एमएलसी चुनाव में रिकॉर्डतोड़ मतों से जीत मिली है।
विज्ञापन
जिसमें सभी वर्गों ने सहयोग किया है। मंत्री ने कहा कि एमएलसी चुनाव में भाजपा की हैसियत सामने आ चुकी है, इसलिए उसे अपने बड़बोले नेताओं को कड़ुवे बोलों से रोकना चाहिए। नवनिर्वाचित एमएलसी परवेज अली ने कहा कि गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने को चलाई जा रहीं योजनाओं को गति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान आसमुहम्मद चौधरी, हक्कुल इस्लाम, पूर्व शहराध्यक्ष शहजाद खां, सुलेमान खां, मुजम्मिल हयात, हाजी आरिफ, पूर्व पालिका सदस्य शाहनवाज कुरैशी, अनुज त्यागी, असलम राइन, तारिक राना, इमामुद्दीन फारूखी, शरीफ अंसारी, हाजी मुहम्मद उमर कुरैशी मौजूद रहे।