{"_id":"56e4365e4f1c1be66a8b4577","slug":"sanjay-vihar-colony-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय विहार कालोनी में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय विहार कालोनी में पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 12 Mar 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
पानी किल्लत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी में पाइप लाइन फटने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। आलम यह है कि कालोनीवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हैंडपंप और सबमर्सिबल की मदद से पानी लेकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में पानी की पाइप लाइन आए दिन टूटने से सैकड़ों परिवार परेशान हैं। शुक्रवार को भी बिजली घर के सामने पाइप लाइन फटने के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा। पालिका के कर्मचारियों ने आपूर्ति को बंद कर दिया। आपूर्ति बंद होते ही लोगों के घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
कालोनी निवासी पवन शर्मा का कहना है कि कई बार पाइप लाइन बदलवाने की पालिका अफसरों से मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। पाइप लाइन फटने के कारण आए दिन पेयजल संकट झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
उधर, पालिका के सहायक अभियंता (जलकल) अनवर ख्वाजा का कहना है कि जिस जगह पाइप लाइन फटी है वहां कूड़ा डलता है। जेसीबी मशीन से कूड़ा उठाया गया तो पाइप लाइन फट गया। जिसे सही कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।