{"_id":"56e6db3b4f1c1b594a8b47e3","slug":"protest-against-not-putting-electricity-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल न लगाने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल न लगाने पर दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 14 Mar 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
विद्युत खंभे न लगने से परेशान उपभोक्ताओं ने धरना दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा और रफीकनगर में विद्युत खंभे न लगने से परेशान उपभोक्ताओं ने नेलोपा के तत्वावधान में सोमवार को नगर पालिका में धरना दिया। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का हल न हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
नेशनल लोकमत पार्टी के नगर अध्यक्ष अबदुल्ला सैफी के नेतृत्व में सामेवार को मोहल्ला मजीदपुरा और रफीनगर के लोग जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्होंने मोहल्ले में खंबे न लगने के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन
पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुनकाद ने कहा कि मोहल्ला मजीदपुरा और रफीकनगर में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। शहर के अन्य मोहल्ले में भी विद्युत खंभे न होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
यदि उपभोक्ताओं की परेशानियों का जल्द समाधान नहीं कराया गया तो पार्टी के पदाधिकारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मजीदपुरा की गली नंबर 8,9,10 व मोहल्ला मजीदपुरा में बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही के कारण खंभे नहीं लगाए गए हैं। धरने में अब्दुल्लाह सैफी, इदरीश, मोहम्मद गफ्फार, मोहम्मद सलीम, शहजाद, रहीस, लोकेश सैनी, रहीस, अमित, जमीला, रिहाना, आदि मौजूद रहे।