{"_id":"56e2e3254f1c1ba9118b4568","slug":"new-transformer-was-built-by-31-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"31.50 लाख से दूर होगी बिजली किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31.50 लाख से दूर होगी बिजली किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 11 Mar 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी में इस बार में फाल्ट और बिजली ट्रिपिंग की समस्या से शहरवासियों को राहत मिलने वाली है। पावर कारपोरेशन केंद्र सरकार की एपीडीआरपी योजना के तहत करीब 31.50 लाख से शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 100केवीए के 21 ट्रांसफार्मर लगवाएगा। इन ट्रांसफार्मरों के लगने से मोहल्ले की बिजली समस्या से निजात मिल जाएगी।
मार्च में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस समय पारा 28-29 डिग्री के बीच चल रहा है। गर्मी के दिनों में बार-बार ट्रांसफार्मरों में फाल्ट होने और बिजली कटौती से शहरवासियों को जूझना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने एपीडीआरपी योजना के तहत 21 ट्रांसफार्मर लगाने की योजना तैयार की है।
शहर के उन इलाकों में इन ट्रांसफार्मरों के लगाने की तैयारी है, जहां ओवरलोडिंग की समस्या ज्यादा है। एपीडीआरपी योजना का काम कर रहे पावरटैक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कपिल त्यागी ने बताया कि 21 ट्रांसफार्मरों की कीमत 31.50 लाख रुपये हैं। फिलहाल मोहल्लों का चयन किया जा रहा है। इसके बाद इन ट्रांसफार्मरों को वहां लगवाया जाएगा। कंपनी के पास ट्रांसफार्मरों का स्टॉक आ गया है।
विज्ञापन
एपीडीआरपी योजना के तहत 21 ट्रांसफार्मरों को मजीदपुरा, कोटला मेवतियान, मोती कालोनी, श्रीनगर, शिवपुरी, दिल्ली रोड, लज्जापुरी, मेरठ रोड, स्वर्ग आश्रम रोड, देवलोक आदि इलाकों में लगाया जा सकता है।
पावरटैक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कपिल त्यागी ने बताया कि फिलहाल मोहल्ले का चयन किया जा रहा है। कंपनी को सबसे पहले उन मोहल्लों में ट्रांसफार्मर लगाने हैं,जहां लोड ज्यादा है। यहां अप्रैल में ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।