{"_id":"56deec154f1c1bdb658b4568","slug":"in-holly-trains-seat-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में सीट फुल, होली पर घर जाना मुश्किल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में सीट फुल, होली पर घर जाना मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 08 Mar 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप होली पर घर जाने की सोच रहे हैं तो एक बार ट्रेनों में रिजर्वेशन पर नजर जरूर दौड़ा लें। अधिकांश ट्रेनों में सीट ही उपलब्ध नहीं हैं। ट्रेनों में 150 से 200 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
23 मार्च को होलिका दहन और 24 मार्च को दुल्हैंडी है। त्योहार मनाने के लिए हजारों की तादात में कर्मचारी अपने-अपने घरों को ट्रेनों और बसों के माध्यम से जाते हैं। इस बार भी ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर मारामारी मची हुई है।
विज्ञापन
ट्रेन के रिजर्वेशन काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट ही उपलब्ध नहीं है। हालांकि एक-दो ट्रेनों में अभी सीट उपलब्ध है, लेकिन होली से कई दिन पूर्व उनके भी भरने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
फैजाबाद एक्सप्रेस में 50 से 55 वेटिंग, पदमावत एक्सप्रेस में 70 से 125 वेटिंग, लखनऊ मेल में 150 से 200 वेटिंग चल रही है। इन ट्रेनों के एसी कोचों में सीट ही उपलब्ध नहीं है। बिहार की ओर जाने वाले सद्भावना एक्सप्रेस में 150 से 200 वेटिंग, शहीद एक्सप्रेस में 100 से 125 वेटिंग और अवध-असम एक्सप्रेस में 200 से 250 वेटिंग चल रही है। देहरादून की ओर जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस में भी 200 से अधिक वेटिंग चल रही है।
हापुड़ से काठगोदाम की ओर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस में 100 से 150 वेटिंग चल रही है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि होली की वजह से ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं हैं।