{"_id":"56e58f944f1c1bf23d8b4572","slug":"houses-of-rain-fell-a-worker-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मकान गिरा, एक मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मकान गिरा, एक मजदूर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 13 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
मकान
- फोटो : अमर उजाला
सिंभावली के गांव रझैटी में आंधी और बारिश से मजदूर का मकान गिरा। मलबे में दबकर मजदूर घायल हो गया। ग्रामीणों ने मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार की देर शाम आंधी और बारिश आने से सिंभावली ब्लॉक के गांव रझैटी निवासी मजदूर गंगाप्रसाद का मकान गिर गया।
विज्ञापन
मलबे में दबकर गंगाप्रसाद घायल हो गया। मजदूर की पत्नी शीला ने बताया कि शनिवार की देर शाम को वह पति गंगाप्रसाद, बेटी श्वेता, योगिता बेटे योगेश और मनीश के साथ सोए हुए थे। तभी आंधी और बारिश से उनका मकान गिरने लगा।
विज्ञापन
ईंटे गिरने की आवाज सुनकर सभी लोग तो घर से बाहर निकल आए, लेकिन गंगाप्रसाद मलबे में दबकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल पति को मलबे से निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
मामले में एसडीएम शमशाद हुसैन का कहना है कि तहसील स्तरीय टीम भेज कर मजदूर के मकान का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद मुआवजे के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।