{"_id":"5d32108c8ebc3e6cab1f692b","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd1805959163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान तीन की मौत, दो बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान तीन की मौत, दो बेहोश
Sat, 20 Jul 2019 09:35 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
वाटर प्लांट साफ करते वक्त गई तीन की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के टैक्सटाइल्स सेंटर में शुकवार को जींस की धुलाई करने वाली फैक्ट्री के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान सफाईकर्मी के साथ ही दो अन्य लोगों की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर बचाने के दौरान जहरीली गैस से बेहोश हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एसपी और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
डूहरी पेट्रोल पंप के पास टैक्सटाइल्स सिटी सेंटर में जींस धुलाई करने की जीएस दास के नाम से कंपनी है। इसमें कई दर्जन मजदूर रहने और काम करते है। बताया जाता है कि मैनेजर के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजेे फैक्ट्री के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई करने की तैयारी की गई। इसके लिए हापुड़ से कुछ मजदूर टैंक लेकर आए थे। सफाई करने के दौरान हापुड़ से आए एक सफाईकर्मी का पैर फिसल गया और वह प्लांट में गिर गया।
विज्ञापन
मौके पर उसे बचाने के चक्कर में फैक्ट्री का गार्ड 38 वर्षीय तारा शंकर निवासी सुल्तानपुर नीचे उतर गया। गार्ड के पीछे कंपनी में काम करने वाला मजदूर जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी महमदपुर थाना खटेहन जिला जोनपुर भी उतर गया। प्लांट में जाने के बाद किसी की आवाज नहीं आने पर पास में खड़े मजदूरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान तीनों को बचाने आए रवि और युशूफ जहरील गैस के चलते बेहोश हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद लोगों जेसीबी को बुलाकर प्लांट को तुड़वानें का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका।
बाद में फायर बिग्रेड के पुलिसकर्मी मनवीर ने मास्क लगाकर तीनों मृतकों के शवों को एक एक कर प्लांट से बाहर निकाला। कुछ देर बाद हापुड़ एसपी डा. यशवीर सिंह व एसडीएम धौलाना विशाल यादव ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी की।
एसपी डा. यशवीर सिंह का कहना है कि अगर को तहरीर आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री अवैध है या सही है इसी जानकारी कराने के बाद ही कार्रवाई होगी।