फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Desperate farmers in every village.

हर गांव में फसलों की बर्बादी से किसान मायूस

Mon, 14 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 14 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Desperate farmers in every village.
मौसम - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्रीय विधायक गजराज सिंह ने कहा है कि हर गांव में शनिवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि तथा आंधी के चलने से फसलों के बर्बाद होने से किसान मायूस हैं। विधायक ने शनिवार की शाम जिस समय आंधी बारिश और ओलावृष्टि हुई है, वह होशियारपुर गढी गांव में थे। उसके बाद वह गांव से बाहर निकले तो फसलें तहस नहस हुई पड़ी थीं जिससे किसान काफी मायूस थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को उन्होंन ददायरा, सीतादेई, भमैड़ा, लुकराड़ा और शेखपुर गांव का दौरा कर किसानों से फसलों की क्षति के बारे में जानकारी की। किसानों का कहना है कि शनिवार की रात्रि तूफानी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने पिछले साल से भी अधिक फसलों को नुकसान पहुंचाया है। फसलों के लेटा देखकर किसान सहमे हुये हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह सोमवार को लखनऊ में मुख्य सचिव से मिलेंगे ताकि सही ढंग से फसलों को हुई क्षति का सर्वे होकर किसानों को मुआवजा मिल सके।
उनका आरोप है कि उनके विधान सभा क्षेत्र के करीब 20 गांवों को पिछले साल ओलावृष्टि और बारिश से हुई क्षति का मुआवजा वितरित नहीं किया गया बल्कि जिला प्रशासन का जवाब था कि केन्द्र से राहत नहीं मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखपुर के पूर्व प्रधान रणधीर सिंह, अशोक चौधरी, धीरज सिंह, सुखबीर सिंह, राहुल चौधरी एवं नवादा के अरुण चौधरी ने बताया कि अगर किसानों को मुआवजा सही ढंग से नहीं मिला तो किसान बर्बाद हो जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed