{"_id":"56e587824f1c1b583c8b456a","slug":"delhi-road-jaamed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड पर पुलिया निर्माण से रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड पर पुलिया निर्माण से रेंगते रहे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 13 Mar 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर बालाजी मंदिर के पास पुलिया निर्माण चलने के कारण दिन भर वाहन रेंगते रहे। हालांकि वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग से पुलिस ने वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन
बालाजी मंदिर के सामने पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कारण इस पुलिया को वन वे किया गया गया। हापुड़ की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को प्रीत विहार होते हुए एचपीडीए के सामने से दिल्ली रोड पर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर वाहनों के दबाव काफी रहता है। हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहन इस मार्ग से होकर जाते हैं। ऐसे में पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दिन भर यहां जाम की स्थिति बनी हुई है। रविवार होने के कारण आज वाहनों का दबाव काफी कम था, लेकिन सोमवार को वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल, कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रूट डायवर्जन के लिए यातायात पुलिस ने बोर्ड लगवाए हुए हैं और यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है।