{"_id":"56dd961a4f1c1be3168b4568","slug":"young-man-seized-two-lakh-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली के युवक से दो लाख का नशीला पदार्थ बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खतौली के युवक से दो लाख का नशीला पदार्थ बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 07 Mar 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर थाना पुलिस ने सोमवार तड़के गश्त के दौरान खतौली निवासी एक युवक से दो लाख का नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एसएचओ हाफिजपुर सरवत अब्बास जैदी ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गांव महमूदपुर के पास एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
पूछताछ करने का प्रयास किया तो वह मौके से फरार होने की फिराक में लग गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के पास से 250 ग्राम चरस और दो किलो अफीम बरामद हुई है। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। पकड़ा गया आरोपी जमेशद निवासी मुजफ्फरनगर के खतौली है।
विज्ञापन