{"_id":"56ddd1004f1c1bc9258b45c0","slug":"millions-stolen-of-railway-board-officer-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बोर्ड अफसर के घर में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे बोर्ड अफसर के घर में लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र की पंचवटी कालोनी में एक रेलवे अफसर के मकान से चोरों ने करीब 25 हजार रुपये और करीब साढे़ चार लाख की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय अफसर का परिवार काशीपुर गया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पंचवटी कालोनी निवासी विनय बिहारी सक्सेना दिल्ली रेलवे बोर्ड मुख्यालय में मुख्य अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। बीते शनिवार की सुबह वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काशीपुर में रहने वाले अपने बीमार साले को देखने गए हुए थे।
विज्ञापन
रविवार रात करीब 10:30 बजे अपने परिवार सहित वापस घर लौटे तो देखा कि घर के भीतर का दरवाजा खुला हुआ है और बैडरुम में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें 25 हजार रुपये की नगदी और करीब साढ़े चार लाख कीमत से अधिक के सोने और चांदी के जेवर गायब थे। इससे अलावा कुछ जरूरी कागजात भी मकान से चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि चोरों ने मकान की छत से प्रवेश किया था। जहां से उन्होंने जंगले का ग्रिल उखाड़ दिया था। पीड़ित की सूचना पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।