फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Family members accused of negligence on the teachers.

परिजनों ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया

Mon, 14 Mar 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 14 Mar 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
Family members accused of negligence on the teachers.
student - फोटो : अमर उजाला

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद स्थित स्कूल में छात्र की आंख में लकड़ी घुसने के मामले में नया मोड़ आ गया। पीड़ित छात्र के दादा ने शिक्षकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया।

विज्ञापन


गांव गालंद निवासी घनश्याम सिंह ने अपर जिलाधिकारी हरीश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि उनका पोता विश्वास पुत्र गोपाल जिंदल नगर बस स्टैंड के पास स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। 09 मार्च को उसका पोता स्कूल गया था और रेसस के दौरान स्कूल में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक एक लकड़ी विश्वास की आंख में जा लगी। इससे उसकी आंख चोटिल हो गई।  अन्य छात्रों ने तत्काल इस बात की सूचना शिक्षकों को दी। जिन्होंने घायल छात्र को उपचार दिलाने के बजाय प्रधानाचार्य के कक्ष में लिटा दिया और वहां प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। घर पर छात्र की आंख देख परिजनों उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि यदि स्कूल प्रशासन समय से उसके पोते की आंख का इलाज करा देता तो शायद इतनी बड़ी बात न होती। उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में अपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed