फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   burnt lady died

झुलसी किशोरी ने दम तोड़ा

Mon, 07 Mar 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़ Updated Mon, 07 Mar 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
burnt lady died
आग - फोटो : अमर उजाला
दो सप्ताह पूर्व गांव वैट में संदिग्ध दशा में झुलसी किशोरी ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा।
विज्ञापन



बता दें कि दो सप्ताह पूर्व सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी इदरीस खां के मकान के एक कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी।

कमरे से धुआं निकलता देख उसकी बेटी आग बुझाने के लिए कमरे में घुस गई, लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी की वह आग की चपेट में आ गई।  चीख पुकार सुनकर पिता भी उसकों आग की लपटों से बचाने के लिए कमरे में घुस गया था लेकिन आग की तेज लपटों में पिता पुत्री को निकालने मेंे झुलस गया था।


परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी पर भर्ती करा दिया था। जहां चिकित्सकों ने हालत बिगड़ते देख पिता पुत्री को मेरठ के लिए रेफर कर दिया था । जहां मेरठ मैडिकल में उपचार के दौरान 22 वर्षीय अंजुम ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, रविवार की दोपहर को शव गांव में लाकर सुपुर्देखाक कर  दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed