{"_id":"56e4442a4f1c1bcc6e8b4568","slug":"before-trying-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गैंगरेप की कोशिश,शिकायत पर घर में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले गैंगरेप की कोशिश,शिकायत पर घर में लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही दो लोगों पर गैंगरेप की कोशिश करने और विरोध करने पर जानलेवा हमले करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दबंगों पर पुलिस से शिकायत करने पर घर में आग लगाने का भी आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी पति मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 6 मार्च की दोपहर वह जंगल से लकड़ी लेने के लिये गई थी। जंगल में गांव के ही दो युवकों ने अश्लील हरकत करते हुए खेत में खींच लिया।
विज्ञापन
जब उसने विरोध किया तो युवकों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए उसके पेट में लात मार दी। जिसमें उसका चार माह का गर्भ गिर गया। उसने भी अपने बचाव में एक युवक पर दराती से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। उसका शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
किसी प्रकार पीड़िता ग्रामीणों के साथ धौलाना थाने पहुंची और आपबीती पुलिस को बताई। इसी दौरान दबंगों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उसके घर में आग लगा दी और फरार हो गए।
पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की तो दबंगों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह ने मामले की जांच करने के आदेश धौलाना पुलिस को दे दिये हैं।