फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   animal smugglar.

पुलिस कर्मियों को गोतस्करों ने ट्रक से रौंदने की कोशिश की

Sun, 13 Mar 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 13 Mar 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
animal smugglar.
आर्ट के गिनीपिग

राजस्थान से कट्टी के लिए संभल वधशाला ले जाए जा रहे गोवंश से भरे ट्रक से तस्करों ने हाईवे पर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को रौंदने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी ट्रक और कार समेत पांच आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन


गढ़ पुलिस रविवार सुबह करीब सात बजे हाईवे स्थित स्याना चौपला पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने संदेह होने पर गंगा पार जा रहे ट्रक और वैगनआर कार को रोकने का इशारा किया तो ट्रक और कार में सवार गो तस्करों ने पुलिस वालों को रौंदने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस वालों ने पीछा कर ट्रक और कार को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक से तिरपाल हटाकर तलाशी ली तो 10 गोवंश मिले। इसमें दम घुटने से एक गोवंश की मौत हो चुकी थी। वहीं कार की तलाशी के दौरान उसमें भी सीट निकालकर एक बछड़े को डाला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विरेेद्र सिंह यादव ने बताया कि गो तस्कर रईस अहमद, रहमत और मुहम्मद जकी निवासी डिडौली, रुखसत मंडी धनौरा निवासी अमरोहा, मुहम्मद जकी पाकबड़ा निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवध एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed