फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   child who fell in the tube well was pulled out safely

Hapur: नलकूप में गिरे चार साल के बच्चे को सकुशल निकाला गया बाहर, छह घंटे बाद एनडीआरएफ को मिली कामयाबी

Wed, 11 Jan 2023 12:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 Jan 2023 12:19 PM IST
सार

बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर मिलते ही आनन फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने लोहे के रिंग को सरियों के माध्यम से बोरवेल में डालकर बच्चे को बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
child who fell in the tube well was pulled out safely
बच्चे को निकालकर ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला फूलगढ़ी में बंद पड़े नगर पालिका परिषद के नलकूप के खुले बोरवेल में चार वर्षीय मूकबधिर मासूम मुआविया पुत्र मोहसिन खेलते समय अचानक गिर गया। बच्चा बोरवेल में करीब 50 फुट नीचे फंसा हुआ था और नलकूप पिछले करीब चार वर्ष से बंद था और खंडहर में तब्दील था। सूचना मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला बच्चे को निकालने के प्रयास में जुट गया। स्थानीय पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम की छह घंटे चली कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया। हालांकि उसे फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन


मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी मोहसिन घरों में पत्थर लगाने का काम करता है। उसने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे उसकी बड़ा पुत्र मुआविया घर से खेलने के लिए निकला था। करीब साढ़े 11 बजे कुछ बच्चों ने पास में ही आग ताप रहे लोगों को सूचना दी कि नगर पालिका के बंद पड़े नलकूप के खंडहर के बोरवेल से किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। लोगों ने मुआविया को खंडहर की ओर जाते देखा था, ऐसे में परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन


बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर से अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में डीएम मेधा रूपम, एसपी दीपक भूकर के अलावा नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने लोहे के रिंग को सरियों के माध्यम से बोरवेल में डालकर बच्चे को बाहर निकाल लिया। सीएमओ सुनील त्यागी ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। फिलहाल उसे कुछ समय के लिए निगरानी के लिए रखा जाएगा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed