फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cdo,s adopted villege dirt

सीडीओ के गोद लिए गांव में गंदगी का अंबार

Thu, 10 Mar 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Thu, 10 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
cdo,s adopted villege dirt
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

सीडीओं के गोद लिए गांव के लोगों को जन समस्याओं से मुक्ति नहीं मिल रही। कूड़ी डालकर आम रास्ता बंद करने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रहीं हैं। लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


 बता दें कि गढ़ तहसील क्षेत्र में बहादुरगढ़ सबसे बड़ा गांव है। करीब एक वर्ष पूर्व शासन स्तर से चली योजना के तहत सीडीओ कुणाल सिल्कू ने इस गांव को गोद लिया था, लेकिन इसके बाद भी यहां गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन


गांव के मेन रास्ते पर तालाब किनारे हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं, कुछ लोगों ने मेन रास्ते पर कूड़ा डालकर पूरी तरह बंद कर दिया है, जिससे आवागमन में दिक्कत झेल रहे ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रास्ता खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने समस्या का समाधान न होने पर तहसील घेरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मनोज कश्यप, विक्रम सिंह, संजय कश्यप, मुनेश लोधी, रामपाल सिंह, लोकेश प्रजापति, जगदीश लोधी, सतपाल सिंह, जबर सिंह चौहान, रामपाल सैनी, बिट्टू, सोनू लोधी, राहुल का कहना है कि गंदगी से निजात न मिलने पर गर्मी का आगमन होते ही मच्छरों का प्रकोप फैल रहा है।


उधर, एसडीएम केबी सिंह का कहना है कि रास्ते को बंद करने की जांच करा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, गढ़ ब्लॉक के नानपुर गांव में सड़कों पर गंदगी और जलभराव से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed