{"_id":"56e1c5f04f1c1b75478b459d","slug":"alighting-from-the-bus-procession-conflict-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात की बस से उतारने पर संघर्ष, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात की बस से उतारने पर संघर्ष, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात की बस से भातियों को उतारना युवक को भारी पड़ गया। बारात के लौटकर आते ही युवक ने परिवार के लोगों संग भातियों पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जबकि हमलावर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
गढ़ में गंगा मंदिर स्थित मोहल्ला चटाई वाला में रहने वाले विजय सिंह के बेटे सुनील की बारात बृहस्पतिवार सुबह मेरठ गई थी। रास्ते में कहासुनी होने पर गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर बागू से भात लेकर आए लोगों ने बारात की बस में सवार विकास को धक्का देकर नीचे उतार दिया था।
विज्ञापन
जैसे ही शाम को बारात वापिस लौटकर आई तो बस में हुई कहासुनी की घटना ने तूल पकड़ लिया। विकास ने अपने परिजनों के साथ मिलकर विजय सिंह के घर पहुंचकर उसके भातियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसमें गाजियाबाद के डीएम कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड कन्हैया लाल समेत रितेश, दुलीचंद, मानसिंह और रविंद्र बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस के आने की भनक लगते ही हमलावर फरार हो गए।