{"_id":"56e701bb4f1c1b18118b456a","slug":"do-crop-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों का सर्वे करा मुआवजा दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों का सर्वे करा मुआवजा दिलाएं
ब्यूरो अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में ज्ञापन देने जाते रिठौरा के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में 72 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें दस का मौके पर निस्तारण किया गया। रिठौरा के किसानों ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा मांगा। वहीं डीएम ने शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
तहसील दिवस में डीएम संध्या तिवारी ने फरवरी में लंबित शिकायतों की समीक्षा की। जिसमें नलकूप, पूर्ति विभाग, लोनिवि, जलनिगम की तीन-तीन शिकायतें और कृषि, विद्युत विभाग की एक-एक शिकायत लंबित मिली। इस पर डीएम ने ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन
मौके पर कुरारा के रिठौरा गांव के लोगों ने ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे न होने पर नाराजगी जताई। डीएम से कहा कि जल्द सर्वे कराकर मुआवजा दिलाएं। ज्ञापन देते समय सूबेदार, अरुण कुमार, विनीत कुमार, रघुवीर, विजय, पंकज आदि मौजूद रहे। मौके पर एसपी मुनीराज जी, एसडीएम रामसुरेश वर्मा, सीओ सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन