फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water flow on the road from seaver

नगर निगम की लापरवाही ने बढ़ाई मुश्किलें

Fri, 11 Mar 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 11 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
water flow on the road from seaver
नौसढ़ में सड़क पर बह रहा नाले का पानी - फोटो : rajesh kumar
नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा नौसढ़ इलाके के बहुत से परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।  दरअसल नाला चोक होने की वजह से घरों के आगे जलभराव हो गया है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


नौसढ़ से कौड़ीराम जाने वाली सड़क पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिसकी वजह से नाले की बेहतर सफाई नहीं हो पा रही है। नाला चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर ही बह रहा है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।  नगर निगम प्रशासन इसके निदान के लिए कुछ नहीं कर रहा है, जबकि पार्षद भी निगम अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं। पार्षद रामभवन निषाद का कहना है न सिर्फ नगर आयुक्त को अवगत करा चुके हैं बल्कि व्यक्तिगत रूप से मामले की पूरी जानकारी दे चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं किया जा पा रहा है। 
विज्ञापन


नाले के पानी से होकर जाना पड़ता है
पिछले एक सप्ताह से नाले का पानी सड़क पर फैला हुआ है। बाहर जाना मजबूरी है। इसलिए नाले के पानी से होकर जाना पड़ता है।
- भागीरथी निषाद

संक्रामक रोग फैलने का बना रहता है डर
नाले का पानी सड़क पर जमा रहने की वजह से काफी परेशानी हो रही है। बदबू और जलभराव की वजह से संक्रामक रोग का खतरा बना रहता है।
- बेचू मास्टर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed