{"_id":"56e718aa4f1c1b84138b45d2","slug":"mmmut-girl-student-complain-to-ugc-of-ragging","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी: यूजीसी से रैगिंग की शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी: यूजीसी से रैगिंग की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 15 Mar 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
रैगिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएमएमयूटी में रैगिंग की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय में हलचल मची हुई है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई जांच में रैगिंग जैसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। तकरीबन एक सप्ताह पहले एमएमएमयूटी की किसी छात्रा ने यूजीसी के एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों से रैगिंग संबंधी शिकायत की थी। शिकायत करने वाली छात्रा की पहचान भी नहीं हो सकी है।
एक सप्ताह पहले यूजीसी की एंटी रैगिंग सेल को विश्वविद्यालय की एक छात्रा की ओर से रैगिंग की शिकायत मिली थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सेल की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन और कैंट पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी हॉस्टलों में जाकर विद्यार्थियों से पूछताछ की, लेकिन कहीं से भी रैगिंग की पुष्टि नहीं हुई।
इसके बाद सोमवार को विश्वविद्यालय की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने परिसर में ऐसी किसी घटना के न होने संबंधी लिखित रूप में स्वीकार किया है।