फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GRP get kidnapped child

अपहृत बच्चे को स्टेशन पर छोड़कर भागा फूफा 

Fri, 11 Mar 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 11 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
GRP get kidnapped child
मेडिकल कॉलेज में भर्ती अर्जुन का अपहरण उसके फूफा ने कर लिया था। - फोटो : amar ujala
बच्चे का अपहरण करने वाला रिश्तेदार खलीलाबाद स्टेशन पर उसे छोड़कर भाग निकला। जीआरपी ने बच्चे को अनाथ आश्रम में पहुंचा था। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी राजघाट पुलिस ने अखबार में प्रकाशित समाचार को पढ़ने के बाद बच्चे को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


बस्ती के रहने वाले पंकज चौहान की शादी छह साल पहले अलहदादपुर के रहने वाले राकेश चौहान की बहन से हुई थी। आपसी विवाद की वजह से आठ महीने से पंकज की पत्नी मायके में रहती है। 29 फरवरी को पंकज पत्नी की विदाई कराने अलहदादपुर आया था। पत्नी जाने को तैयार नहीं हुई तो राकेश के आठ महीने के बेटे अर्जुन को लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


राकेश ने बहनोई पंकज पर राजघाट थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस पंकज के रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही थी। दबाव बढ़ने पर वह चार मार्च को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर अर्जुन को छोड़कर फरार हो गया। जीआरपी के सिपाहियों ने बच्चे को मजिस्ट्रेट की अनुमति से गगहा में स्थित सरस्वती बाल गृह भेज दिया। दो दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ने पर बाल गृह के  प्रबंधक ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजघाट पुलिस अखबारों में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर लावारिस बच्चा मिलने की खबर पढ़कर वहां पहुंची। जानकारी लेकर एसओ मिथिलेश राय बृहस्पतिवार की सुबह सरस्वती बाल गृह पहुंचे। जहां पर अर्जुन के मेडिकल कॉलेज में होने की जानकारी मिली। दोपहर एक बजे राकेश और उनकी पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उन्होंने बच्चे की पहचान कर ली।

एसओ ने बताया कि खलीलाबाद में मजिस्ट्रेट के सामने प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बच्चे को उसके घरवाले ले जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed