फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GRP arrest 5 people who robb passenger in train feeding poisonal material

पुलिस की वर्दी में यात्रियों को लूटते थे जहरखुरान

Sun, 13 Mar 2016 08:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 13 Mar 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
GRP arrest 5 people who robb passenger in train feeding poisonal material
ट्रेन मे पुलिस की वर्दी पहनकर यात्रियो को लूटने वाले जहरखुरान। - फोटो : rajesh kumar
जीआरपी ने शनिवार रात पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रेन में यात्रियों को लूटने वाले पांच जहरखुरानों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, टैबलेट, मोबाइल और नशीला पाउडर बरामद हुआ है।
विज्ञापन


जीआरपी थाने में रविवार को प्रेस वार्ता कर एसपी रेलवे अतुल शर्मा ने बताया कि मऊ, दोहरीघाट के पंडितपुरवा का रहने वाला विनोद माली पहले खुद को सिपाही बताते हुए यात्रियों से दोस्ती करता था। इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्य भी उसके आस-पास मौजूद रहते थे। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर सभी जहरखुरान रुपये और सामान लूट लेते थे। शनिवार रात जीआरपी थाना प्रभारी गिरजाशंकर तिवारी ने रेलवे स्टेशन परिसर से विनोद और उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों की पहचान कुशीनगर, हनुमानगंज के भेडीहरवा निवासी संतोष चौहान, रामकिशोर, रामपुर जंगल निवासी नंदलाल उर्फ नंदू, नेवतार बोधि छापर के रामदरश निषाद के रूप में हुई। इनके पास से चोरी की दो बाइक, तीन मोबाइल, दो टैबलेट, 555 ग्राम नशीला पाउडर मिला। रामकिशोर और संतोष जहरखुरानी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में गोरखपुर, लखनऊ, भटनी, देवरिया में हुई जहरखुरानी की पांच घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों के पकड़े जाने पर बचाता था विनोद
सिपाही की वर्दी पहनकर ट्रेन में सफर करने वाले विनोद पर किसी की नजर अब तक नहीं पड़ी थी। लोगों को धोखा देने के लिए उसने फर्जी पहचान पत्र भी बनवा रखा था। कई बार साथियों के चोरी करते पकड़े जाने पर खुद को सिपाही बताकर थाने ले जाने की झूठी बात कहकर उन्हें छुड़ा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed