फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire on father and son

प्रधान के बेटे ने पिता-पुत्र को गोली मारी

Sun, 13 Mar 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 13 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
fire on father and son
मे‌डिकल कॉलेज में भर्ती अरविंद। - फोटो : amar ujala
खोराबार के छोटकी कैथवलिया गांव में शनिवार की सुबह प्रधान के बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर चुनावी रंजिश में पिता-पुत्र को गोली मार दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को परिवार के लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इनमें पांच गोली लगने से अरविंद की हालत गंभीर है। पुलिस ने प्रधान के घर दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार कैथवलिया गांव के अरविंद यादव (45) उर्फ पप्पू शनिवार की सुबह 11 बजे गांव में स्थित अपनी राइस मिल से पैदल घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक से अपने साथी को लेकर लेकर पहुंचे ग्राम प्रधान अवधेश यादव के बेटे अनिकेत ने उन्हें रोक लिया। कहासुनी के बाद पिस्टल निकालकर अरविंद को लक्ष्य कर उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बेटे की आवाज सुनकर राइस मिल पर मौजूद पिता बलिराम जब दौड़कर मौके पर पहुंचे तो प्रधान के बेटे ने उन्हें भी गोली मार दी। बाएं हाथ में गोली लगने से वह गिर पड़े।
विज्ञापन


अरविंद की ममेरी बहन दीपशिखा ने हिम्मत दिखाते हुए वारदात के बाद भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे फरार हो गए। गांव के लोगों की मदद से परिवार वालों ने घायल पिता-पुत्र को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने अरविंद की हालत गंभीर बताई है। उसके सीने, पीठ और दोनों हाथ में कुल पांच गोली लगी है। घटना के बाद से कैथवलिया गांव में तनाव की स्थिति है। एहतियात के तौर पर वहां फोर्स लगाई गई है। उधर, इस मामले में खोराबार पुलिस ने प्रधान के घर दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट पहले घर आया था अरविंद 
बलिराम के चार बेटों में अरविंद सबसे बड़ा है। दूसरे नंबर का बेटा धर्मेंद्र, चौथे नंबर का राजकुमार मर्चेंट नेवी में है, जबकि तीसरे नंबर का बेटा जितेंद्र गांव में रहता है। पंचायत चुनाव में अवधेश के खिलाफ वह प्रधान पद का प्रत्याशी था। चुनाव के दौरान भी अवधेश से उसका विवाद हुआ था। अरविंद शनिवार को घटना से 15 मिनट पहले ही नंदानगर स्थित अपने दूसरे मकान से गांव आया था।


चुनावी रंजिश में पिता-पुत्र को गोली मारी गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स लगाई गई है।
- अनंत देव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed