फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 injured in a road accident

युवक को बचाने में पलटी ट्राली, 20 श्रद्धालु घायल

Tue, 08 Mar 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 08 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
20 injured in a road accident
accident - फोटो : graphic
कैंपियरगंज के करमैनी गांव के पास सोमवार की सुबह युवक को बचाने में श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए जिसमें आठ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


पनियरा, नकटहा के तरकुलहिया गांव के लोग सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली से कैंपियरगंज के रामचौरा स्थित गौरी शंकर मंदिर में दर्शन कर ट्रैक्टर-ट्राली से वापस आ रहे थे। सुबह 10 बजे गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर करमैनी गांव के सामने सड़क पार कर रहे युवक को बचाने की कोशिश में ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नकटहा, तरकुलहिया की सुमन (22), प्रमिला (18), गुड्डन (16), संजू (16), रज्जू (18), फूला (15), मुनीता (25), रुक्मिणी (19), कृष्ण प्रताप (18), मुकुल (10), वंदना (16), सुभावती (40), नेहा (11), सरोज (9), सर्वजीत (8), सुनीता (20), आकाश (12), अर्चना (10) और निखिल (12) सहित बीस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रुप से घायल सुमन, फूला, रुक्मिणी, कृष्ण प्रताप, सरोज, सर्वजीत, सुनीता, आकाश और अर्चना को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed