फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एशियन जूडो में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विजय को कांस्य

एशियन जूडो में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विजय को कांस्य पदक

Mon, 03 Dec 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 03 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
एशियन जूडो में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विजय को कांस्य
वाराणसी के रहने वाले और गुरुकुल पीजी कॉलेज बड़हलगंज के छात्र हैं विजय। - फोटो : अमर उजाला

हांगकांग में आयोजित सीनियर एशियन ओपन जूडो प्रतियोगिता में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विजय कुमार यादव ने कांस्य पदक हासिल किया है। इस स्पर्धा के 60 किलोभार वर्ग में विजय ने यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में चार महाद्वीपों के 29 देशों ने हिस्सा लिया है। गुरुकुल कॉलेेज बड़हलगंज में एमए प्रथम वर्ष के छात्र विजय कुमार ने इसी वर्ष कॉमन वेल्थ जूडो चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस प्रदर्शन की बदौलत वह अपने भारवर्ग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के चिरई गांव निवासी दशरथ यादव और चिंता देवी के पुत्र विजय साल 2015 से ही लगातार सीनियर नेशनल में पदक हासिल कर रहे हैं। इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई लखनऊ में पूरी करने के बाद विजय गोरखपुर आ गए। स्नातक के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध गुरुकुल पीजी कॉलेज ददरी, बड़हलगंज में प्रवेश लिया। विजय अब तक नौ देशों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। इस प्रदर्शन की बदौलत विजय का 2020 में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालिफाई करने का दावा मजबूर हो गया है।
विज्ञापन


विजय की उपलब्धि से गोरखपुर यूनिवर्सिटी और बड़हलगंज स्थित गुरुकुल कॉलेज तथा वाराणसी स्थित उनके घर में भी जश्न का माहौल है। देर शाम गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विजय को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने का एलान किया है। विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रो. उमा श्रीवास्तव, डॉ. विजय चहल, डॉ. राजवीर सिंह ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा फहरने पर मिलती है खुशी
अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में विजय ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रतियोगिता के शुरू होने पर वह जीत-हार की नहीं सोचते। बस ऐसा प्रदर्शन करने की उम्मीद रखते हैं कि जीत के बाद सामने तिरंगा फहरे। उन्होंने बताया कि देश को ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक दिलाना उनका सपना है। इसके लिए वह जोरशोर से जुटे हैं।

ये हैं उपलब्धियां
2018 में कॉमन वेल्थ जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
साउथ एशियन जूडो चैंपियनशिन में स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं
2017 एशियन जूडो चैंपियनशिप में पांचवा स्थान
पिछले तीन से साल नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता (2017-18) में स्वर्ण
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता (2016-17) में कांस्य
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता (2015-16) में प्रतिभागिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed