फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   goons of raja bhaiya threatening to kill the family of nanhe yadav

'राजा भैया के लोगों ने कराई जिया उल हक की हत्या'

Sun, 24 Mar 2013 01:27 PM IST
कुंडा/ब्यूरो
कुंडा/ब्यूरो Updated Sun, 24 Mar 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
goons of raja bhaiya threatening to kill the family of nanhe yadav

राजा भैया के समर्थकों ने कुंडा में मारे गए प्रधान नन्हें यादव के परिजनों की जान से मारने की धमकी दी है। प्रधान नन्हें यादव के भाई पवन ने आरोप लगाया है कि प्रधान, उसके छोटे भाई सुरेश यादव और डीएसपी जिया उल हक की हत्या राजा भैया के समर्थकों ने की है।

विज्ञापन


अब तक क्षेत्राधिकारी जिया उल हक की हत्या में नामजद राजा भैया के पक्ष में खड़े प्रधान नन्हें यादव के घरवालों ने अचानक शनिवार को राजा भैया के समर्थकों पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शनिवार को प्रधान के परिजन मीडिया के सामने पहुंचे और सीधे राजा भैया के समर्थकों पर आरोप लगाए। उनका कहना है कि प्रधान नन्हें यादव, उसके छोटे भाई सुरेश यादव और डीएसपी जिया उल हक की हत्या राजा भैया के समर्थकों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हत्या के बाद से पूरे परिवार को धमकी मिल रही है। उनसे कहा जा रहा है कि मुंह खोला तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

प्रधान के घरवालों ने इस मामले पर सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रधान के घरवालों ने यही बयान सीबीआई अफसरों को भी दिया है।

कुंडा हत्याकांड में सीबीआई सबसे अधिक पूछताछ प्रधान नन्हें यादव के घरवालों से कर रही है। शनिवार की दोपहर सीबीआई के अफसरों की पूछताछ के बाद प्रधान नन्हें यादव का भाई पवन मीडिया के सामने पेश हुआ।

10 साल से परेशान कर रहे राजा भैया के समर्थक


पवन ने कहा राजा भैया समर्थक वर्ष 2003 से ही परिवार के पीछे पड़े हैं। पवन का कहना है कि बेती पक्षी विहार बनने के दौरान मेरे पिता ने विद्युत पोल आदि लगाने के लिए लेबर लगाए थे।

इसके बाद भाई के तिलकोत्सव कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अमरेश सिंह को दावत देने से राजा भैया नाराज हुए थे। इसी के बाद भाई नन्हे यादव को राजा भैया के करीबी गुड्डू सिंह आदि जबरन उठा ले गए तथा पीटने के बाद मरणासन्न स्थिति में फेंक दिया था।

पवन ने बताया, 'एक साल तक हम छिपकर घर आते-जाते थे। 2004 में घर पर चढ़कर गुड्डू सिंह, नन्हें सिंह ने गोलियां चलाई थीं।'

पवन ने आरोप लगाया कि भाई नन्हें यादव, सुरेश यादव के साथ डीएसपी की हत्या में भी राजा समर्थकों का हाथ है। पवन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जिस दिन बलीपुर आए थे उस दिन राजा भैया ने बाबागंज विधायक के मोबाइल से बात की थी।

अभी भी राजा भैया के करीबी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पवन ने बताया कि तीन दिन पहले परिवार ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुरक्षा के लिए रिट दायर की है। प्रधान के घरवालों का कहना है कि यह सारी बातें सीबीआई को भी बता दी गई हैं।


प्रधान के घरवालों का कहना है कि दो भाइयों की हत्या कर दी गई, ऐसे में यदि अब चुप रहे तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि यदि मेरे परिवार के लोगों पर कोई घटना हुई तो वह राजा भैया के करीबी नन्हें सिंह, गुड्डू सिंह आदि ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed