फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Goods train divided into two parts between Sonagir-Datia in jhansi

Jhansi News: सोनागिर-दतिया के बीच दो भागों में बंटी मालगाड़ी, प्रभावित रहा रेल यातायात

Sun, 29 Oct 2023 08:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Oct 2023 08:03 PM IST
सार

ग्वालियर से झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी सोनागिर-दतिया के बीच दो भागों में बंट गई। सोनागिर स्टेशन के स्टाफ ने कपलिंग को जोड़ा और मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया।
 

विज्ञापन
Goods train divided into two parts between Sonagir-Datia in jhansi
मालगाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर से झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी सोनागिर-दतिया के बीच दो भागों में बंट गई। इस दौरान ढाई घंटे तक ग्वालियर-झांसी ट्रैक प्रभावित रहा। शताब्दी, गतिमान समेत कई ट्रेनें लेट हो गईं। 

विज्ञापन


दरअसल, रविवार सुबह ग्वालियर की ओर से मालगाड़ी नंबर डीएन354 और मालगाड़ी डीएन355 की बोगी नंबर नौ और दस की कपलिंग अप लाइन पर पोल नंबर 1159 बी/25 के पास तेज आवाज के साथ टूट गई। इससे मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। घटना की सूचना गार्ड ने सोनागिर स्टेशन पर दी। साथ ही मालगाड़ी को रोका गया। 
विज्ञापन


सोनागिर स्टेशन के स्टाफ ने कपलिंग को जोड़ा और मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। दतिया स्टेशन पर झांसी से पहुंचे स्टाफ ने मालगाड़ी की कपलिंग बदली। इस दौरान रेलवे यातायात प्रभावित रहा। इसके चलते शताब्दी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस समेत आठ सवारी गाड़ी और 10 मालगाड़ी लेट हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed