फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman killed

महिला का कत्ल

Mon, 14 Mar 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा Updated Mon, 14 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर थाना क्षेत्र के भटपी गांव के मजरा तुरुकपुरवा में रविवार देर रात दहेज में बाइक, चेन व भैंस न मिलने पर ससुराल वालों ने महिला को केरोसिन डालकर जला दिया। इस दौरान महिला की तीन माह की दुधमुंही बच्ची भी आग से झुलस गई।
विज्ञापन


गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि बच्ची का इलाज चल रहा है। इस मामले में थाना खरगूपुर में पति समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र के बेलवाभान गांव के रहने वाले राजेश तिवारी ने बताया कि उसने अपनी बेटी किरन तिवारी (22) की शादी वर्ष 2010 में खरगूपुर थाना क्षेत्र के भटपी गांव के मजरा तुरुकपुरवा निवासी एक युवक के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के एक साल बाद गौना किया, जिसमें विदा होकर वह अपनी ससुराल चली गई। इसके कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज में बाइक, सोने की चेन, अंगूठी व भैंस की मांग करने लगे। इसके लिए वे किरन को प्रताड़ित किया करते थे।

राजेश तिवारी ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने रविवार देर रात किरन को केरोसिन डालकर जला दिया। आग से उसकी तीन माह की दुधमुंही बच्ची शिवानी भी झुलस गई। गंभीर हालत में मां-बेटी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां किरन की इलाज के दौरान मौत हो गई।


इस मामले में राजेश तिवारी ने थाना खरगूपुर में पति समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed