{"_id":"d6545202-e39f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"girl-gangraped-in-uttar-pradesh-for-20-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर 20 दिन तक किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर 20 दिन तक किया गैंगरेप
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बलात्कार के मामले दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनसे इंसानियत ही शर्मसार हो रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र अमेठी से...
विज्ञापन
शादी का दिया था झांसा
शादी का झांसा दे दो युवकों ने एक किशोरी के साथ 20 दिनों तक गैंगरेप किया। आरोपी युवक उसको उसके मामा के पास छोड़ भाग गए। मंगलवार को थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ बयान दिया।
विज्ञापन
10 जून को गायब हो गई थी युवती
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बीती 10 जून को गांव के समीप अचानक गायब हो गई थी। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मामा के साथ पहुंची थाने
मंगलवार को लड़की अपने मामा के साथ थाने पहुंच गई। लड़की ने बताया कि सरैया तालुके दादरा निवासी दीपक व भीम उसे साथ ले गए थे। दीपक ने उसे शादी का झांसा दिया था। दोनों उसे प्रतापगढ़, मुंबई और पूना ले गए और गैंगरेप किया।