फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gift of Rs 92.46 crore tourism development in Ayodhya16 projects approved

Ayodhya: अयोध्या के सौन्दर्यीकरण व पर्यटन विकास के लिए 92.46 करोड़ की योजनायें स्वीकृत, जानें - क्या होंगे काम

Tue, 15 Apr 2025 05:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Apr 2025 05:25 PM IST
सार

पर्यटन विभाग ने अयोध्या में विकास के लिए 92.46 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने और सौंदर्यीकरण के काम किए जाएंगे।

विज्ञापन
Gift of Rs 92.46 crore tourism development in Ayodhya16 projects approved
राम मंदिर,अयोध्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन विभाग ने अयोध्या में पर्यटन विकास एवं अवस्थापना सुविधाओं के उच्चीकरण के लिए 92.46 करोड़ की 16 परियोजनाएं स्वीकृत की है। ये परियोजनाएं तीर्थ विकास परिषद अयोध्या के प्रस्ताव पर स्वीकृति की गई हैं। इन परियोजनाओं को पूरा करने का दायित्व कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को दिया गया है। समस्त निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पालन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि तीर्थ विकास परिषद अयोध्या के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के प्रस्ताव पर विकासखंड तारुन स्थित कम्हरिया बाबा मंदिर का पर्यटन विकास, अयोध्या में राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा एवं पर्यटन सुविधाओं का कार्य, अयोध्या में पावन नगरी से जुड़े मखौड़ा और भरतकुंड श्रावण क्षेत्र श्रृंगी ऋषि का आश्रम और दशरथ समाधि स्थल का सौन्दर्यीकरण कार्य तथा ठाकुर राम जानकी नई पंचायती मंदिर का पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े - UP News: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में फिर टली सुनवाई, गवाह के बीमार होने से नहीं हुई जिरह
विज्ञापन
विज्ञापन


जयवीर सिंह ने बताया कि इसी प्रकार विधानसभा मिल्कीपुर स्थित विकासखण्ड अमानीगंज के रामपट्टी में स्थित गहनाग बाबा धाम का पर्यटन विकास, सुच्चितागंज सोहावल का पर्यटन विकास, तुलसीदास जी का छावनी मंदिर का पर्यटन विकास, सरयू नदी के राजघाट के निकट एम्फीथिएटर एवं फूड कोर्ट का निर्माण, अयोध्या के साकेत सदन में पंचकोसी, चौदहकोसी एवं चौरासी कोसी परिक्रमा संग्रहालय एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण तथा ब्लाॅक मसूदा के ग्राम अबानपुर सरोहा में ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत पर्यटन सुविधा केन्द्र का निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़े -  UP News: 'सुशासन की पहली शर्त है रूल ऑफ लॉ...', सीएम योगी बोले- यह समयबद्ध, सहज और सरल भी हो

पर्यटन मंत्री ने बताया कि अयोध्या में रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ, जन्मभूमि पथ, मिनिस्टिंग फैन, कैनोपी आदि का कार्य, वार्ड संख्या13, आचार्य नरेन्द्रदेव के परिक्षेत्र में स्थित गुलाब बाड़ी फार्म का सौन्दर्यीकरण, कौशलेश सदन का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण, भास्कर भवन का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण, अयोध्या स्थित संत निवास का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य तथा गुप्तार घाट के सामने यात्रियों की सुविधा के लिए बेंच लगाने और प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed