फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Breaking cash and jewelery flown thousands

ताला तोड़कर नगद और हजारों के जेवरात उड़ाए

Thu, 10 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 10 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Breaking cash and jewelery flown thousands
क्राइम
शहर कोतवाली के नखास मुहल्ले में चोर मंगलवार की रात ताला तोड़कर दस हजार रुपये नगद एवं हजारों रुपये के जेवरात उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की। इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


शहर के नखास मुहल्ला निवासी प्रकाश गुप्ता अपने परिवार के साथ ताला बंद कर नोनहरा गए थे। रात में चोर फाटक का ताला तोड़कर मकान के भीतर घुस गए। इसके बाद बक्से में रखा दस हजार रुपये नगद और हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर जब प्रकाश परिवार के लोगों के साथ घर पहुंचे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। जब कमरे में गए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्से में रखा कीमती सामान गायब था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed