फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BSP declares Rajiv kiran as Candidate

राजीव किरन सैदपुर से बसपा प्रत्याशी घोषित

Mon, 07 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सैदपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,सैदपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
BSP declares Rajiv kiran as Candidate
राजीव किरन सैदपुर से बसपा प्रत्याशी घोषित
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं  का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। इसमें पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य मुनकाद अली और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. राजकुमार कुरील ने संयुक्त रूप से राजीव किरन को विधान सभा का प्रभारी और प्रत्याशी घोषित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हयात लेके चलो, कायनात लेके चलो, चलो तो सारे जमाने को साथ लेके चलो।
विज्ञापन


 इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य मुनकाद अली ने कहा कि सपा सरकार मुद्दों से हट गई है। प्रदेश में अपराध चरम पर है । विकास कार्यों को कोई अता-पता नहीं है। प्रदेश की सरकार सभी मुद्दों पर फेल हो  चुकी है। अगामी 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से प्रदेश की सत्ता पर आसीन होगी। कहा कि प्रदेश में बसपा नेतृत्व हटने के बाद विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो चुका है। प्रदेश के सभी जिलों की टूटी सड़के और बिगड़ी कानून व्यवस्था प्रदेश की भयावह तस्वीर बना रहे है। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. राजकुमार कुरील ने कहा कि सरकारी तंत्र विकास कार्यों में भेदभाव कर रहा है।
विज्ञापन


बसपा नेता मायावती के नेतृत्व में आगामी विधान सभा में आम जन की सरकार बनेगी। कहा कि नौकरशाही पूरी तरह से निरंकुश हो गई है। सत्ता के ईशारे पर कार्यकर रही है। यह लोकतंत्र में खतरनाक संकेत है। उन्होंने नौकरशाहों से अपने रवैए में सुधार लाने को कहा और अगामी सरकार प्रदेश में बसपा की बनेगी। तब जाकर बिगड़े अफसरों की खबर ली जाएगी। सम्मेलन स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था जिससे पूरा स्थल नीले झंडों से पटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विरेंद्र चौहान, जोनकोआर्डिनेटर लक्ष्मीकांत, श्याम साहब, रितेश, शोभनाथ, जितेंद्र मानव पूर्णवासी पाल, रमेश प्रजापति, संतोष कुमार सिंह यादव, अतुल राय, सुजीत सिंह, सद्दाम हुसैन, आयूब अहमद, अशोक कुमार, त्रिभुवन राजभर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुबोध राम और संचालन जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुड्डू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed