फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   weather Persecuted power cut

मौसम गड़बड़ाया तो बिजली ने भी सताया

Sun, 06 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 06 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
weather Persecuted power cut
बिजली - फोटो : अमर उजाला

मौसम खराब होने के साथ शहर की बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। बारिश और तेज आंधी से शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी रात गायब रही। कुछ क्षेत्रों में केवल एक फेज से ही सप्लाई हो रही थी।

विज्ञापन


इससे लोगों को लो-वोल्टेज की आफत भी झेलनी पड़ी। बिजली के साथ ही पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ा। रविवार सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई भी नहीं मिली।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम खराब होते ही लोगों को फिर से इन समस्याओं का सामना करना पड़ा।

दोपहर में तेज हवा केसाथ हल्की बारिश आई थी। इससे ज्यादातर इलाकों की बिजली सप्लाई गायब हो गई। पहले तेज आंधी में कारपोरेशन अफसरों ने सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद धूल के ऊपर पानी गिरने से लाइनों में फाल्ट आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसुलेटर और जंफर पर अर्थिंग होने से फाल्ट होने लगे। इससे जहां कई क्षेत्रों में बिजली गायब हो गई, वहीं कई अन्य क्षेत्रों में लोगों को लो-वोल्टेज का सामना करना पड़ा। इसका असर रविवार सुबह को भी लोगाें को झेलना पड़ा।

एसई एसबी यादव ने बताया कि बारिश से नौ ट्रांसफार्मर खराब हो गए, जबकि अन्य क्षेत्रों में इंसुलेटर और जंफर-फ्यूज वायर खराब होने से सप्लाई बंद रही। ऐसे में निगम केनलकूप भी नहीं चल पाए। रविवार को विशेष टीम लगाकर लाइनों को चेक कराया गया था। शाम तक ज्यादातर क्षेत्रों में सप्लाई ओके कर दी गई।


बाल‌किशन शर्मा ने बताया ‌कि पावर कारपोरेशन 24 घंटे सप्लाई का दावा कर रहा है। करोड़ों रुपये पावर संसाधन ठीक करने पर लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद पावर स्ट्रक्चर आंधी-बारिश का एक झटका झेलने की स्थिति में नहीं है। कारपोरेशन को संसाधनों को सुदृढ़ करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed