{"_id":"56dc80c94f1c1b644f8b4568","slug":"samajwadi-party-mamber-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ऑफिस पर धरने पर बैठेगा विरोधी गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ऑफिस पर धरने पर बैठेगा विरोधी गुट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी सरफराज अहमद ने महानगर संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन पदाधिकारियों पर वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी करने और अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यकर्ताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पार्टी से नाराज पदाधिकारियों ने एलान किया है कि दो दिन इंतजार किया जाएगा, इसकेबाद पार्टी ऑफिस पर धरने पर बैठेंगे। जीडीए में दो गुमनाम सदस्यों को हाईकमान के बोर्ड मेंबर बनाने का ठीकरा महानगर संगठन पर फूटने लगा है।
विज्ञापन
पार्टी में कई पदों पर कार्य कर चुके17 साल पुराने कार्यकर्ता सरफराज अहमद ने शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक में भी हंगामा किया था। सरफराज अहमद का आरोप है कि महानगर संगठन ने जानबूझकर पार्टी के समर्पित और अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है।
विज्ञापन
संगठन में लगातार मजबूती से काम करने वालों को तरजीह नहीं दी जा रही है। इसके विरोध में पार्टी हाईकमान को पत्र भेजा गया है। यदि दो दिन में कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो पार्टी ऑफिस पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया जाएगा। इसके बावजूद न्याय नहीं मिलता है तो अल्पसंख्यक समाज के सपा कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे।