{"_id":"56d9babc4f1c1b31068b48dc","slug":"october-running-elevated-road-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर से दौड़ाएं एलीवेटेड रोड पर वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर से दौड़ाएं एलीवेटेड रोड पर वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 04 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी गेट (एनएच-24) से हिंडन तक निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड की शुरुआत दो चरणों में होगी। अधिकारियों ने एनएच-24 से कनावनी तक रोड के करीब पांच किलोमीटर हिस्से को पहले चरण में शुरू करने की योजना पर काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन
रोड के इस भाग को अक्तूबर-2016 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रोड शुरू होने से सीआईएसएफ होते हुए नोएडा-दिल्ली आने-जाने वालों को आसानी होगी। वसुंधरा कट, लिंक रोड, डाबर तिराहे आदि पर जाम खत्म होगा।
विज्ञापन
एलीवेटेड रोड का निर्माण यूपी गेट की ओर से शुरू किया गया था। इसका निर्माण तेजी से जारी है। जीडीए ने कनावनी के पास एलीवेटेड रोड को सर्विस रोड से कनेक्ट किया है। रोड निर्माण पूरा होने की मियाद 2017 में हैं।
विज्ञापन
2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सपा सरकार में शुरू हुई इस योजना का लाभ अधिकारी जनता को देना चाहते हैं। इसके मद्देनजर रोड की शुरुआत को दो चरणों में बांट दिया गया है।
जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि एलीवेटेड रोड शहर की लाइफलाइन साबित होगी।
शहरवासियों को जाम के झाम से जल्द से जल्द राहत दिलाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में प्रयास हैं कि अक्तूबर तक रोड के एक हिस्से को तैयार कर जनता को सौंप दिया जाए। ऐसा होने से टीएचए समेत शहर के कई प्रमुख चौराहों-तिराहों पर जाम खत्म होगा।