फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mohan Nagar intersection jam rain, six hours crawled vehicle

बारिश से मोहन नगर चौराहा जाम, छह घंटे रेंगे वाहन

Tue, 15 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 15 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mohan Nagar intersection jam rain, six hours crawled vehicle
जाम - फोटो : अमर उजाला

मामूली बारिश के बाद मोहन नगर पर सोमवार सुबह एक बार फिर वाहन जाम से जूझते दिखाई दिए। फ्लाईओवर के पास सवारी टैंपो और आईटीएस कॉलेज के पास बस खराब होने से सुबह आठ बजे से दो बजे तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।

विज्ञापन


वाहनों के अधिक दबाव के चलते दोपहर बाद ही जाम से राहत मिल सकी। हालांकि शाम होते ही फिर से वाहन रेंगते नजर आए। समस्या और बढ़ी क्योंकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी नदारद थे।
विज्ञापन

रविवार रात हुई बारिश के बाद सुबह वाहनों का दबाव बढ़ते ही मोहन नगर पर वाहन रेंगने शुरू हो गए।

उधर, मोहन नगर से वसुंधरा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार टैंपो अचानक मोहन नगर फ्लाईओवर पर खराब हो गया। ऑटो खराब के बाद लंबा जाम लग गया। आईटीएस कॉलेज के पास सुबह बस खराब होने से भी जाम की समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी यहां दिखाई नहीं दिया। लगातार कंट्रोल रूम पर पहुंची शिकायतों के बाद मोहन नगर पर अनाउंसमेंट शुरू किया गया। दोपहर करीब दो बजे के बाद हालात सामान्य हुए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बारिश के चलते स्लो मूवमेंट रही, जिससे परेशानी हुई। ट्रैफिक का दबाव कम होने पर ट्रैफिक सामान्य हो गया।


वैशाली पुलिया और बैराज रोड भी जाम
मोहन नगर पर जाम के चलते वाहन चालकों ने हिंडन बैराज रोड और अन्य सड़कों का उपयोग किया, जिसके चलते इन सड़कों पर भी जाम लग गया। वैशाली सेक्टर-6 पुलिया, सेक्टर-4 पुलिया, हिंडन बैराज और कनावनी पुलिया पर भी वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed