{"_id":"56d9e7c54f1c1bb3048b4a61","slug":"wreath-was-beloved-by-current-happiness-dashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजना था सेहरा, करंट ने खुशियों पर पानी फेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सजना था सेहरा, करंट ने खुशियों पर पानी फेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद।
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस बेटे को दूल्हा बनते देखना था, पिता को उसी की अर्थी को कंधा देना पड़ा। चार बहनों ने भी भाई की शादी को लेकर सपने देखे टूट गए। जिस परिवार में रात-दिन शादी की तैयारियां चल रहीं थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया।
विज्ञापन
सुदामापुरी के ए-ब्लाक में रहने वाले सुंदर आजाद (24) की हाईटेंशन की चपेट में आने से हुई मौत से दो परिवारों की खुशियां छिन गईं। शुक्रवार को गमगीन परिवार ने सुंदर आजाद का अंतिम संस्कार किया। सुंदर के परिजनों ने बेटे की इस मौत को महज एक हादसा मानने से इंकार कर थाने में उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
रोडवेज में ड्राइवर पद पर तैनात हरप्रसाद आजाद का छोटा बेटा सुंदर आजाद (24) सरिता विहार दिल्ली की एक कोरियर कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार देर शाम वह ड्यूटी से लौटकर अपने एक साथी के साथ उसके दोस्त के घर का सामान शिफ्ट करा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान लोहे की अलमारी छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। करंट लगने से सुंदर की मौत हो गई। मृतक के चाचा विक्रम आजाद ने बताया कि 15 अप्रैल को सुंदर की शादी मिसल गढ़ी की एक लड़की से होनी थी।
दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सुंदर की मौत से दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। चाचा विक्रम आजाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को सुंदर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, तहरीर दी
सुंदर के परिजनों ने उसकी मौत को हादसा मानने से इंकार किया है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है।
सुंदर के बड़े भाई सोनू आजाद ने दो लोगों को नामजद कर तहरीर दी है। एसओ विजय नगर सुरेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।