{"_id":"56e438574f1c1b926b8b4581","slug":"to-arrest-the-accused-driver-will-kin-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए परिजन करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए परिजन करेंगे भूख हड़ताल
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 12 Mar 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट फ्लाईओवर पर बाइक सवार राजू की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक परिजन भूख हड़ताल करेंगे। राजू के भाई मुकेश शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद से उन्होंने खाना नहीं खाया है।
विज्ञापन
रविवार से वह नेहरूनगर युवा केंद्र में आरोपियों कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। समाजसेवी मुकेश शर्मा नेहरूनगर थर्ड में रहते हैं। मुकेश ने बताया कि बुधवार दोपहर हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
एक घंटे तक उनका भाई राजू फ्लाईओवर के पास लहूलुहान अवस्था में पड़ा रहा। इसके बाद एक महिला ने उसे अस्पताल पहुंचाया। समय रहते अगर वाहन चालक उनके भाई को अस्पताल पहुंचाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
मुकेश ने दावा किया कि हादसे के वक्त उनका भाई रांग साइड में ड्राइविंग नहीं कर रहा था। पुलिस ने बिना जांच के मीडिया को बयान दिया कि वह रांग साइड था। आए दिन कलक्ट्रेट फ्लाईओवर पर हादसे होते हैं, इनकी वजह से वाहन चालकों द्वारा ओवर स्पीड ड्राइविंग करना है।
मुकेश ने दावा किया है कि जब तक वाहनों की स्पीड पर ब्रेक नहीं लगता और राजू को टक्कर मारने वाले वाहन चालक को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती, वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। बता दें कि रामनगर के राजू की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह लोहिया नगर से भूसा लेकर घर लौट रहा था।