फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   Theft of millions of home real estate business

रियल एस्टेट कारोबारी के घर लाखों की चोरी

Sun, 06 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वसुंधरा
ब्यूरो/अमर उजाला, वसुंधरा Updated Sun, 06 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Theft of millions of home real estate business
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-5 निवासी रियल एस्टेट कारोबारी के घर से ड्राइवर शुक्रवार को लाखों का माल लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने शिकायत लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर पांच निवासी रोबिन सिंह रियल एस्टेट कारोबारी हैं।

शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह पास में ही रहने वाले बड़े भाई के घर गए थे। परिवार के लोग भी बाहर गए थे। इस दौरान उनका ड्राइवर सचिन घर पर मौजूद था। रात नौ बजे जब वह लौटे तो देखा कि घर से एलईडी टीवी, नगदी, सिलेंडर और अन्य सामान गायब है।
विज्ञापन


अलमारी भी खुली थी। ड्राइवर का मोबाइल स्विच ऑफ है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले आरोपी उनके यहां ड्राइवरी करता था। तब वह कुछ परेशानी बताकर नौकरी छोड़कर चला गया था। पांच माह पूर्व उन्होंने उसे दोबारा नौकरी पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरोसे के कारण उसे मकान की डुप्लीकेट चाभी दे रखी थी। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

नहीं कराया था वेरिफिकेशन
एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि रोबिन ने ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था। इस कारण उसे पकड़ने में परेशानी हो रही है। उनके पास ड्राइवर के विषय में ज्यादा जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed